Breaking News

सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमला, भारतीय नागरिक की मौत

22 Oct, 2026 10

बुधवार, 21 अक्टूबर की रात सऊदी अरब के दम्माम स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक समेत दो लोगों की मौत हो गई। इस हमले में दो भारतीय नागरिकों सहित आठ अन्य लोग घायल हो गए। सऊदी अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय दूतावास ने गुरुवार को इस घटना की पुष्टि की।

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी। सऊदी अधिकारियों ने बताया कि दम्माम हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। दूतावास ने स्पष्ट किया कि घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के प्रयास जारी है और प्रभावित परिवारों से संपर्क किया जा रहा है। दूतावास ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

सऊदी अरब के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, हमले में कुल आठ लोग घायल हुए हैं। इनमें भारत, यमन और बांग्लादेश के दो-दो नागरिक, नेपाल का एक नागरिक और सऊदी अरब का एक नागरिक शामिल हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर है और उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

इस बीच, संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय से हवाई अड्डे पर हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और यात्रियों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। हमले के बाद हवाई अड्डे पर परिचालन और उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं। भारतीय दूतावास घटना के बाद सऊदी अधिकारियों के संपर्क में है और मृतकों एवं घायल भारतीयों के परिवारों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के प्रयास जारी हैं।

अन्य खबरे