Breaking News

सौगात-ए-मोदी योजना पर उद्धव ठाकरे का हमला, भाजपा ने हिंदुत्व को त्याग कर 'सत्ता जिहाद' अपनाया

28 Mar, 2025 187
संवाददाता/in 24 न्यूज़
रमजान के महीने में ईद से पहले बीजेपी द्वारा सौगात-ए-मोदी कार्यक्रम को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सीधा हमला बोला है.उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने हिंदुत्व को त्याग कर 'सत्ता जिहाद' अपनाया है. इतना ही नहीं उद्धव ठाकरे ने इस योजना को 'सौगात-ए-सत्ता' करार दिया और सवाल उठाया है कि अब हिंदुओं की रक्षा कौन करेगा? उन्होंने भाजपा पर मुस्लिम वोट बैंक को साधने का आरोप लगाया. आगे उन्होंने ने कहा कि अब बीजेपी को आधिकारिक तौर पर ऐलान करना चाहिए कि उन्होंने हिंदुत्व छोड़ दिया है. वे उन लोगों को 'सौगात-ए-सत्ता' बांट रहे हैं, जिनके घर बुलडोजर से ध्वस्त हो गए और कई लोग सांप्रदायिक दंगों में मारे गए. 32 लाख बीजेपी कार्यकर्ता 32 लाख मुसलमानों के घर जायेंगे। यह मोदी की ओर से कोई उपहार नहीं है। यह सब सत्ता के लिए है। यह फर्जी हिंदुत्व है। ठाकरे ने कहा कि भाजपा को यह घोषणा कर देनी चाहिए कि उसने हिंदुत्व को हमेशा के लिए त्याग दिया है।

बता दें कि सौगात-ए-मोदी किट में खाने-पीने की चीजों के साथ-साथ कपड़े, सेवई, खजूर, ड्राई फ्रूट्स और चीनी है. महिलाओं की किट में सूट का कपड़ा है. पुरुषों की किट में कुर्ता-पायजामा है. हर किट की कीमत करीब 500 से 600 रुपये बताई जा रही है. बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के नेशनल प्रेसिडेंट जमाल सिद्दीकी ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 140 करोड़ भारतीयों के पीएम हैं, त्यौहार का समय है, ईद आने वाली है, रमजान चल रहा है. हमारे कार्यकर्ता जाएंगे और किट देंगे. किट में खाने-पीने का सामान होगा, घर की महिला प्रमुख के लिए सूट का कपड़ा होगा. किट में त्यौहार, सेवइयां , बेसन, ड्राई फ्रूट, दूध, चीनी सब होगा. उन्होंने आगे कहा कि हम माइनॉरिटी समाज के लोगों तक पहुंचेंगे और मोदी किट बांटी जाएगी. ये किट पूरे देश में बांटे जाएंगे. यह किट 32 हजार पदाधिकारी बांटे, 1 पदाधिकारी 100 परिवारों में किट बांटेंगे.

    उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर यह निशाना ठीक उस वक्त पर साधा जब पार्टी का अंजुमन शान ए इस्लाम उर्दू स्कूल दुर्गामाता गली खैरानी रोड साकीनाका में सौगात-ए-मोदी कार्यक्रम चल रहा था। मुंबई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष वसीम आर ख़ान की तरफ से जरूरतमंद 500 मुस्लिमों को ईट की किट बांटने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस किट में ईद के मौके पर जरूरत में आने वाले सामान को रखा गया है। उद्धव ठाकरे ने जहां प्रेस कांफ्रेंस में सौगात ए मोदी कार्यक्रम पर निशाना साधा तो वहीं उन्होंने एक दिन पहले हुए संपन्न हुए राज्य के बजट सत्र पर कहा कि यह सत्र विफलताओं को छिपाने के लिए था। इसमें हताश पूर्ण, निराशावादी बजट पेश किया गया।

अन्य खबरे