Breaking News

अभिनेता प्रकाश राज ने फिर रचाई अपनी पत्नी से शादी

25 Aug, 2021 796

संवाददाता/in24 न्यूज़
सिंघम और वॉन्‍टेड जैसी फिल्मों में अपने किरदार से जबरदस्त तारीफें लूटने वाले दिग्गज एक्टर प्रकाश राज ने पोनी वर्मा से 11 साल पहले शादी की थी। इस र‍िश्‍ते के 11 साल पूरे होने पर एक्‍टर ने अनोखे अंदाज में इसका जश्न मनाया है। प्रकाश राज ने एक बार फिर अपनी पत्नी पोनी वर्मा से अपने बच्चों के सामने दूसरी बार शादी की है। इस शादी की वजह भी उनके बच्चे ही थे और इसका जिक्र उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में किया है। प्रकाश राज ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने अपनी पत्नी पोनी वर्मा से एक बार फिर से शादी की है, क्योंकि उनका बेटा वेदांत उनकी शादी फिर से होते हुए देखना चाहता था। पार‍िवार‍िक पल.. इन तस्‍वीरों में प्रकाश राज अपनी पत्‍नी और बच्‍चों के साथ नजर आ रहे हैं। एक तस्‍वीर में एक्टर अपनी पत्नी को किस  करते हुए भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि प्रकाश राज को 45 की उम्र में अपनी पत्नी पोनी से प्यार हुआ था। उन्होंने 2010 में शादी की थी। प्रकाश और पोनी एक फिल्म सेट पर मिले थे जहां पानी उनके एक गाने को कोरियोग्राफ कर रही थीं।  प्रकाश अपनी पहली पत्नी ललिता कुमारी से 2009 में अलग हुए थे। वर्क फ्रंट पर बात करें तो प्रकाश हाल ही में मणि रत्‍नम की र‍िलीज हुई सीरीज ‘नवरसा’ में नजर आए हैं।

अन्य खबरे