Breaking News

अभिनेता श्रीराम लागू का निधन

18 Dec, 2019 1315
संवाददाता/in24 न्यूज़.  
अभिनय की दुनिया में अपनी अलग और अनोखी पहचान बनाने वाले मशहूर कलाकार डॉ श्रीराम लागू अब हमारे बीच नहीं रहे. मशहूर अभिनेता डॉ. श्रीराम लागू का मंगलवार की शाम पुणे स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। उनके परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने सौ से ज्यादा फिल्मों में विविध किरदारों को जीवंत किया। वह मराठी रंगमंच पर भी दशकों सक्रिय रहे। नाटककार सतीश अलेकर ने बताया कि मैंने उनके दामाद से बात की। वृद्धावस्था संबंधित बीमारियों के कारण उनका निधन हुआ। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने लागू के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उन्हें ‘नटसम्राट' कहा। ‘नटसम्राट' उस मराठी नाटक का नाम है जिसमें लागू ने अभिनय किया था। ‘नटसम्राट' नाटक में लागू ने गणपत बेलवलकर की भूमिका निभाई थी, जिसे मराठी थिएटर के लिए मील का पत्थर माना जाता है। अभिनय के इस महान कलाकार को in24 न्यूज़ की भावभीनी श्रद्धांजलि।  

अन्य खबरे