Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

अमिताभ बच्चन ने किए फ़िल्मी करियर के 50 वर्ष पूरे

07 Nov, 2019 1174
संवाददाता/in24 न्यूज़.  
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने फ़िल्मी करियर के 50 वर्ष पूरे कर लिए हैं, मगर उनके डॉक्टर्स ने उन्हें कुछ दिन आरामकी सलाह दी है. गौरतलब है कि बच्चन की पहली फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ सात नवंबर 1969 को प्रदर्शित हुई थी. उन्होंने अपने घर जलसा में चिकित्सकों के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा की. इसके अलावा और भी कई तस्वीरें उन्होंने पोस्ट की. उन्होंने लिखा कि स्वर्ग से आए स्टेथेस्कोप पहने दूतों ने उन्हें चेतावनी तो दी है लेकिन वह काम जारी रखेंगे. यह जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर दी. इसी वर्ष अक्टूबर में, किसी भी कलाकार को दिए जाने वाले भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए उनके नाम की घोषणा हुई थी. उनकी आने वाली फिल्में हैं- झुंड, चेहरे, गुलाबो सिताबो और ब्रह्मास्त्र. भाषा मानसी पाण्डेय। इस उम्र में भी जिस सक्रियता से अमिताभ बच्चन काम कर रहे हैं वह हर किसी के लिए अनुकरणीय है, मगर यह भी जरूरी है कि अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत और जागरुक रहा जाए। 

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.