Breaking News

आलिया को मिला पहली बार रणबीर का साथ

03 Jun, 2018 1677
संवाददाता / in24 news
 
पहली बार फ़िल्मी पर्दे पर एक साथ नज़र आएंगे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म ब्रह्मास्त्र में दोनों किसी फिल्म में एक साथ पहली बार नज़र आएंगे। इनके अलावा फिल्म में बिग बी अमिताभ बच्चन भी एक अहम किरदार में देखे जा सकेंगे. फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग शुरू हो गई है। दरअसल ब्रह्मास्त्र एक सीरीज फिल्म होगी जो तीन हिस्सों में बनेगी। इस फिल्म में टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय भी नज़र आएंगी। इस फिल्म में मौनी निगेटिव रोल निभानेवाली हैं. निर्देशक करण जौहर के अनुसार फिल्म निश्चित तौर पर जादुई होगी, जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं. खबरों के अनुसार रणबीर कपूर फिल्म में ऐसा किरदार निभा रहे हैं जिसके पास सुपर नेचुरल पावर है. अभिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे कलाकारों की रोमांचक टीम फिल्म का हिस्सा होगी, अनुमान है कि इस फिल्म का बजट 150 करोड़ होगा।  
 

अन्य खबरे