Breaking News

इकोनॉमी क्लास में सफर करने पर ट्रोल हो रहे हैं कार्तिक आर्यन

26 Jun, 2023 654

संवाददाता/in24न्यूज़    

स्टार्स अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए जी जान एक कर देते हैं। ऐसा ही कुछ कार्तिक आर्यन ने भी किया। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्य प्रेम की कथा 29 जून को रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले कार्तिक और कियारा आडवाणी अपनी फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। इस बीच अब कार्तिक का एक वीडियो सामने आया है जिसमे उन्हें इंडिगो एयरलाइन में इकोनॉमी क्लास में सफर करते हुए देखा गया। कार्तिक आर्यन इकोनॉमी क्लास में सफर करने के चलते जमकर ट्रोल हो रहे है। आपको बता दे बॉलीवुड स्टार्स का इकोनॉमी क्लास में सफर करना यह कोई नई बात नही है कार्तिक से पहले कैटरीना कैफ, विकी कौशल, कृति सेनन, दीपिका पादुकोण, सोनू सूद जैसे कलाकार सफर करते दिखाई दिए थे। लेकिन कार्तिक का अचानक इकोनॉमी क्लास में सफर करना फैंस को कुछ हजम नहीं हुआ क्योंकि एक तरफ जहां कार्तिक की फिल्म रिलीज के कगार पर है तो दूसरी तरफ फैंस को लग रहा है कि कार्तिक अपनी फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। इस वीडियो में कार्तिक आर्यन को इंडिगो फ्लाइट के इकोनॉमी क्लास में अपनी सीट ढूंढते हुए देखा जा सकता है कार्तिक ने इस दौरान लाइट ब्लू शर्ट पहनी थी। सोशल मीडिया पर जैसे ही कार्तिक का यह वीडियो वायरल हुआ फैंस ने कार्तिक की जमकर क्लास लगाई। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा - यह फिल्म को प्रमोट करने का नया ट्रेंड है। एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - नई फिल्म रिलीज होने वाली है शायद। इसके अलावा एक और शख्स ने लिखा - यही तरीका बचा है अब मूवी प्रमोशन का। जहां कुछ नेटीजंस ने कार्तिक को जमकर ट्रोल किया तो वही कुछ यूजर्स उनके सपोर्ट में भी दिखाई दिए। एक शख्स ने लिखा - यह बिल्कुल जमीन से जुड़े इंसान है। इसके अलावा एक और शख्स ने लिखा- 'इस फ्लाइट में बिजनेस क्लास है ही नहीं तो सेलेब्रेटीज कई बार मजबूर हो जाते है, ये हम लोग हैं जो इसे पब्लिसिटी के तौर पर जज करने लगते है।

अन्य खबरे