ईद पर रिलीज़ होगी जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना काल में बहुत सी फिल्में सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच पाईं। अगर बात करें जॉन अब्राहम की तो उनके फैंस के लिए अच्छी खबर है कि वे जॉन की फिल्म का आनंद मई में ले सकेंगे. बता दें कि जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म सत्यमेव जयते 2 ईद के दिन 13 मई को रिलीज होगी। जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सत्यमेव जयते 2 को लेकर चर्चा में हैं। जॉन के साथ इस फिल्म में दिव्या खोसला कुमार की भी अहम भूमिका है। जॉन अब्राहम ने फिल्म सत्यमेव जयते 2 का नया पोस्टर रिलीज किया है। जॉन अब्राहम सत्यमवे जयते 2 के नए पोस्टर में दो अलग-अलग अवतारों में दिख रहे हैं। एक में जॉन पुलिसवाले बने नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरे में उन्होंने बनियान पहनी है और वह एक्शन मोड में हैं। जाहिर है जॉन के फैंस ईद में सत्यमेव जयते 2 का आनंद ले पाएंगे। बता दें कि ईद के मौके पर ही सलमान खान की फिल्म राधे भी प्रदर्शित होनेवाली है।