Breaking News

उर्फी जावेद ने लालबागचा राजा का लिया आशीर्वाद, हुई ट्रोल

22 Sep, 2023 472

संवाददाता/ in24news  

मॉडल और टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने यूनिक फैशन और ड्रेसिंग सेंस को लेकर अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इसी बीत गणेश उत्सव के माहौल में उर्फी जावेद शुक्रवार को लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए पहुंची हैं। उर्फी जावेद को देखते ही पैपराजी एक्टिव हो गए और उन्हें अपने कैमरे में कैद करने लगे। पिंक कलर की ड्रेस में नजर आईं उर्फी जावेद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उर्फी जावेद की तस्वीरों को देखकर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा है, ''अस्तकफिरुल्लाह अस्तकफिरुल्लाह मुस्लिम है या नहीं जिक्र कर देना ही अच्छा है जैसे कपड़े बदलती है वैसे ही एक सब कुछ बदलती है।'' एक ने लिखा, ''आरती करने से पहले तमीज सीख लेना चाहिए, पंडित जी ने बताया।'' एक ने लिखा, ''काफिरो वाले काम।'' एक ने लिखा, ''ये तो किसी धर्म को नहीं मानती थी।'' एक का कहना था, ''कल तक 'नास्तिक' हूं कह के फुटेज खा रही थी। वाह रे, क्या-क्या करना पड़ता है खबरों में रहने के लिए।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। लाल बाग चा राजा में सितारे लगातार आ रहे हैं और छा रहे हैँ। उर्फी के अलावा विक्की कौशल बुधवार देर रात गणेश चतुर्थी के मौके पर मुंबई के लोकप्रिय लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। आज एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा भी अपनी मां के साथ बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंची।

अन्य खबरे