Breaking News

एक्टर फ़राज़ खान का निधन

04 Nov, 2020 836

संवाददाता/in24 न्यूज़.
साल 2020 जहां दुनिया के लिए दर्दनाक रहा तो वहीँ बॉलीवुड के लिए भी बेहद निराशाजनक रहा क्योंकि कई बड़े सितारे इस दुनिया से विदा हो गए. अब एक सदमा देने वाली खबर है कि 46 साल की उम्र में एक्टर फराज खान का निधन हो गया है। फराज खान में बेंगलुरु के अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। फराज खान काफी समय से बीमार चल रहे थे। पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर ये खबर शेयर की है। उन्होंने ट्वीट कर फराज के जाने पर दुख जाहिर किया है. पूजा भट्ट ने लिखा की भारी दिल के साथ इस खबर को आपसे बता रही हूं कि फराज खान हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। उम्मीद है कि वह अब बेहतर दुनिया में होंगे। आप सभी ने जो मदद की उसके लिए धन्यवाद।  आप सभी मदद के लिए आगे आए, जब फराज के परिवार को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। फराज के परिवार को दुआओं में याद रखें। फराज की जगह वह कोई नहीं भर सकता। गौरतलब है कि पूजा भट्ट ने बीते दिनों लोगों से फराज खान के लिए आर्थिक सहायता की अपील की थी। उनकी मदद के लिए सलमान खान भी आगे आए थे। फराज खान अभिनेता यूसुफ खान के बेटे थे। उन्होंने 1990 के दशक की कुछ लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था, जैसे फरेब और मेहंदी।  इसके अलावा फराज खान को टीवी सीरीज ‘नीली आंखें’ में देखा गया था। बता दें कि फ़राज़ खान की मौत की खबर से बॉलीवुड में शोक का माहौल है.

अन्य खबरे