Breaking News

एक्टर हर्षवर्धन राणे 'तैश' के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग के लिए तैयार

10 Oct, 2019 1251

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने अपनी आगामी फिल्म 'तैश' की तैयारी और शूटिंग में खुद को पूरी तरह से डेडिकेट कर दिया है|  पल्टन एक्टर ने फिल्म का फर्स्ट शेड्यूल पूरा होने से पहले, यूके में बीजॉय नांबियार की रिवेंज थ्रिलर ड्रामा के लिए 2 महीने बड़े पैमाने पर शूट किया। अब, सुनने में आया है कि टैलेंटेड एक्टर मुंबई में फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शुरुआत करने जा रहे हैं| यहाँ तक कि इसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है|
मुंबई में दूसरे शेड्यूल के बारे में बात करते हुए हर्षवर्धन का कहना था, '' तैश के लिए बिजॉय सर के साथ शूट करना बेहतरीन अनुभव रहा है। यूके में दो महीने तक शूटिंग करने से एक अभिनेता के रूप में वास्तव में मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बाहर आ सका और मुझे अपने किरदार को बेहतर तरीके से जानने का मौका मिला| फिल्म का अगला शेड्यूल और अधिक इंटेंस है और मैं फिर से अपने किरदार में आने और कहानी को आगे ले जाने के लिए उत्सुक हूं। "एक तरफ जहां उनके किरदार के बारे में अभी ज्यादा डिटेल बता नहीं चल पाया है तो वहीँ हर्षवर्धन अपने इस किरदार के लिए मेथड एक्टिंग अपना रहे हैं| बहु-प्रतिभाशाली अभिनेता ने अपने चरित्र की गहराई में जाने के लिए खुद को मुंबई से कई किलोमीटर दूर एक बंगलो में बंद कर लिया था|

अन्य खबरे