Breaking News

भगत सिंह कोश्यारी की जगह रमेश बैस बने महाराष्ट्र के नए राज्यपाल

12 Feb, 2023 762

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अब महाराष्ट्र (Maharashtra) में राज्यपाल (Governor) भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) की जगह रमेश बैस (Ramesh Bais) नए राज्यपाल होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोश्यारी के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा राष्ट्रपति ने 13 राज्यपाल और उपराज्यपालों की नियुक्ति की है। महाराष्ट्र के राज्यपाल के साथ-साथ लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके अलावा गुलाब चंद कटारिया को असम, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।  बता दें कि (रिटायर) लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक अरुणाचल प्रदेश के नए राज्यपाल बनाए गए हैं। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। शिव प्रताप शुक्ल हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त किए गए। गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाया गया है।जस्टिस (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नज़ीर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बनाए गए हैं। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।बिहार के राज्यपाल श्री फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। तो झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया। ब्रिगेडियर बी.डी. मिश्रा (रिटायर), अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। बता दें कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने हाल ही में इच्छा व्यक्त की थी कि वे अपने गृह प्रदेश लौटना चाहते हैं।

अन्य खबरे