Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

एक्ट्रेस निकिता रावल से पिस्ताैल की नोक पर नकदी और सोने के गहने की लूट

17 Oct, 2023 716

संवाददाता/in24 न्यूज़.
फिल्म ‘गरम मसाला’ और ‘ब्‍लैक एंड व्‍हाइट’ जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुकी निकिता रावल से बंदूक के बल पर उनके ही नाैकर ने अपने साथियों के साथ 3.5 लाख रुपए लूटे गए हैं। इस बारे में पीड़िता एक्ट्रेस निकिता ने बताया कि जब उन्होंने लुटेरों को रोकने की कोश‍िश की कि तो उन्‍हें जान से मारने की धमकी दी गई। एक्‍ट्रेस ने इस संबंध में मुंबई पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए दो लोगों को ग‍िरफ्तार कर लिया है। निकिता ने बताया कि आज से चार-पांच महीने पहले मैंने अपने घर में एक हाउस हेल्प रखा था। लड़का दिखने में अच्छा और स्वभाव से डिसेंट ही लग रहा था। हालांकि इन चार पांच महीनों में मेरे घर से लगातार चीजें गायब होती जा रही थीं। एक बार तो मैंने नोटिस किया कि मेरे बैग से पांच हजार रुपए निकाल लिए गए हैं, मैंने उससे पूछा भी क्या तुमने लिया है! सूत्रों के मुताबिक, एक्ट्रेस निकिता रावल के घर से 3.5 लाख नकद, कुछ सोने गहने और एक प्लेटिनम की रिंग की चोरी हुई। चोरी करने वाला उनका नौकर समेत कुछ गुंडे शामिल थे। एक्ट्रेस ने बताया कि, इतना ही नहीं बंदूक भी उन पर तानी हुई। पुलिस ने केस में फौरन कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। निकिता ने बताया कि उनके नौकर ने उन्हें गर्दन काटने की धमकी दी थी। बता दें कि निकिता की शिकायत पर मुंबई पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.