Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

कंगना का बर्थडे आज

23 Mar, 2020 320

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अपनी प्रतिभा से अपनी अलग पहचान बना चुकी बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कंगना रनौत का आज 33वां जन्मदिन है। उनका जन्म जन्म 23 मार्च,1987 को हिमाचल प्रदेश में हुआ था। कंगना के माता-पिता चाहते थे की वह बड़ी होकर डॉक्टर बने, लेकिन कंगना को अभिनय का शौक था। 16 साल की उम्र में कंगना दिल्ली आ गई और वहां एक थियेटर ग्रुप ज्वाइन कर लिया। कंगना ने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के तौर पर की, लेकिन मॉडलिंग में उनका ज्यादा मन नहीं लगा, जिसके बाद कंगना ने तय किया की वह अभिनेत्री बनेगी ओर काफी संघर्ष के बाद कंगना को साल 2006 में आई फिल्‍म गैंगस्‍टर में अभिनय करने का मौका मिला।  इस फिल्‍म के लिए उन्‍हें फिल्‍मफेयर का सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेत्री का पुरस्‍कार मिला। इस फिल्म में कंगना ने अपने अभिनय से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और इंडस्ट्री में अपने दम पर अपनी पहचान बनाई। कंगना फिल्म जगत में अपनी बात को बेबाकी से रखने के लिए भी जानी जाती हैं। कंगना की प्रमुख फिल्मों में लाइफ इन अ मेट्रो, राज : दी मिस्ट्री कंटिन्यू, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई, तनु वेड्स मनु , क्रिश 3 ,फैशन, क्वीन, मणिकर्णिका:द क्वीन ऑफ झांसी, पंगा आदि शामिल हैं।कंगना आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार है। फिल्म जगत में उनके सराहनीय योगदान के लिए भारत सरकार ने साल 2020 में पदमश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। देश-विदेश में कंगना के चाहने वालों की लिस्ट लम्बी है। कंगना जल्द ही तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' में जयललिता का किरदार निभाती नजर आयेंगी। यह फिल्म इसी साल 26 जून को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.