Breaking News

कपिल का शो अब सलमान प्रोड्यूस करेंगे

06 Nov, 2018 1629

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सलमान खान  शर्मा को एक जबरदस्त दिवाली का तोहफा दिया है. अब उनके प्रोग्राम को प्रोड्यूस करेंगे बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान. एक खबर के अनुसार कपिल शर्मा के शो को सलमान खान का प्रोडक्शन हाउस प्रोड्यूस करने जा रहा है, जिसकी तैयारी भी शुरू हो गई है। अगर सबकुछ तय कार्यक्रम के हिसाब से रहा तो 16 दिसंबर से कपिल शर्मा शूटिंग भी शुरू कर देंगे, आपको बता दें कि पहले कपिल का बैनर ही शो को प्रोड्यूस करता था, लेकिन अब सलमान खान, कपिल के शो को प्रोड्यूस करेंगे। खबर के मुताबिक कपिल के शो के लिए फिल्म सिटी के आठवें फ्लोर पर सेट भी बन गया है। जाहिर है दिवाली में कपिल के प्रशंसकों के लिए भी यह एक ख़ास खबर है. 

अन्य खबरे