Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

करीम मोरानी की बेटी को कोरोना, पहुंची अस्पताल, घर किया गया लॉकडाउन

06 Apr, 2020 987

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कोरोना वायरस लगातार फैलता जा रहा है. अब इसकी चपेट में क्रीम मोरानी की बेटी का नाम भी सामने आया है. बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'रा वन' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' के निर्माता करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। जिसके बाद शजा को नानावती अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है। खबरों के अनुसार, करीम मोरानी जुहू स्थिति अपने घर में रहते हैं। म्यूनिसपल कॉर्पोरेशन जल्द ही मोरानी के घर को सैनिटाइज करेगी। फिलहाल उनके पूरे घर को लॉकडाउन कर दिया गया है। इस बिल्डिंग में कुल नौ लोग रहते हैं। उन सभी का टेस्ट भी किया जाएगा। अनुमान है कि ये जुहू का पहला केस है। बता दें कि करीम मोरानी शाहरुख खान के करीबी दोस्त हैं। बॉलीवुड की हर बड़ी पार्टी ऑर्गनाइज करने का श्रेय भी मोरानी परिवार को ही जाता है। इस सयम शजा मोरानी का कोरोना पॉजिटिव आना काफी चिंताजनक है क्योंकि जुहू में उनके अलावा अमिताभ बच्चन,ऋतिक रोशन जैसे बड़े सितारे भी रहते हैं।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.