Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

कार्तिक आर्यन ने अवॉर्ड फंक्शन में किया अपनी शादी का ऐलान

19 Mar, 2023 839

संवाददाता/in24 न्यूज़,
एक अवॉर्ड फंक्शन में एक्टर कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) ने अपनी शादी का ऐलान कर दिया है। कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो एक इवेंट का है, जहां कार्तिक काफी मजेदार अंदाज में अपनी शादी की बात करते दिख रहे हैं। कार्तिक कहते हैं कि बॉलीवुड में एक बाद एक सबके बैंड बज रहे हैं, सारे घोड़ी चढ़ रहे हैं, सबके विकेट गिट रहे हैं। लेकिन एक विकेट अब तक नहीं गिरा। कार्तिक आर्यन के इस वीडियो ने फैन्स को काफी एक्साइटेड कर दिया है। कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कार्तिक आर्यन, जी सिने मंच के स्टेज पर ढोल-नगाड़ों के साथ एंट्री करते हैं और अपनी शादी का ऐलान करते हैं। कार्तिक कहते हैं कि हंसते-हंसते, सबको नमस्ते। आप सब सोच रहे होंगे मैं यहां बैंड बाजा लेकर क्यों आया हूं। तो जवाब है- FOMO, फियर ऑफ मिसिंग आउट। अब देखिए ना बॉलीवुड में एक बाद एक सबके बैंड बज रहे हैं, सारे घोड़ी चढ़ रहे हैं, सबके विकेट गिर रहे हैं। लेकिन एक विकेट अब तक नहीं गिरा। वीडियो में उन्होंने आगे कहा कि एलिजिबल सिंगल क्लब में आखिर रह कौन गया। मैं, लेकिन अब मौसम बदल रहा है। ये सख्त लौंडा भी पिघल रहा है। मैंने भी सोचा शादी का लड्डू खाकर देख ही लेता लूं। प्यार का पंचनामा तो कर लिया, अब शादी का पंचनामा भी कर लेता हूं। इसलिए सबके सामने जी सिने मंच को साक्षी मानकर आज मैं अपने सारे फैंस और इंडस्ट्री को ये न्यूज़ देना चाहता हूं कि शादी करने जा रहा हूं। कार्तिक आर्यन की बातों से अवॉर्ड फंक्शन में मौजूद सेलिब्रिटीज खूब हंसते नज़र आए।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.