Breaking News

कार दुर्घटनाग्रस्त होने के बावजूद मिथुन चक्रवर्ती सुरक्षित

27 Nov, 2022 1006

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बॉलीबुड स्टार और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की कार पश्चिम बंगाल (West Bangal) बांकुड़ा जिले के बिष्णुपुर (Bishnupur in Bankura district) में शनिवार की रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हालांकि मिथुन चक्रवर्ती सुरक्षित हैं. हादसे के वक्त वह कार में ही मौजूद थे. बताया जा रहा है कि बिष्णुपुर से आसनसोल जाते समय भाजपा के बांकुड़ा जिले के पर्यवेक्षक अनुपम मलिक की कार और उसके पीछे एक सुरक्षा गार्ड की कार से मिथुन चक्रवर्ती की कार टकरा गई. हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई है. फिलहाल मिथुन सुरक्षित हैं.

अन्य खबरे