Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

किंग खान और हिरानी की जोड़ी साथ करेगी काम

05 Jun, 2020 880

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए क्रिएटिव टीम भी फाइनल कर रहे हैं। शाहरुख के करीबी सूत्रों ने पुष्टि कर दी है कि अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने डायरेक्टर, राइटर, सिनेमैटोग्राफर फाइनल कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि उनकी अगली फिल्म राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनेगी। इन दिनों सभी के साथ एनडीए यानी नॉन डिसक्लोजर एग्रीमेंट साइन करवाया जा रहा है। सूत्र के मुताबिक -यह प्रोजेक्ट नेटफ्लिक्स के लिए नहीं है, बल्कि शाहरुख की प्रॉपर फीचर फिल्म बनने वाली है। यह फिल्म कौन सी है? डायरेक्टर कौन है? इसकी अनाउंसमेंट अगस्त के पहले वीक तक होने वाली है। तब तक उस पर काफी गोपनीयता बरती जा रही है। शाहरुख खान ने  साफ तौर पर कहा कि वह डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ही हैं। उनके साथ शाहरुख एक अहम फिल्म कर रहे हैं। हिरानी के साथ एनडीए साइन किया जा रहा है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म एक सोशल सटायर है। इसमें सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जन कल्याणकारी अभियानों में से किसी एक पर कहानी बेस्ड है। जैसी अक्षय कुमार की टॉयलेट: एक प्रेम कथा थी। सरकारी कैंपेन में से किसी एक का सब्जेक्ट चुनने की एक खास वजह भी है। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल हिरानी के साथ मुलाकात में कहा था कि सामाजिक सरोकार की और भी फिल्में वह बनाएं। हिरानी के साथ शाहरुख की बातचीत का सिलसिला फिल्म संजू के बाद ही शुरू हो गया था। फिल्म पूरी तरह शाहरुख के किरदार के इर्द-गिर्द होगी। वैसे भी हिरानी की फिल्मों में हीरोइन के रोल बहुत ज्यादा अहम नहीं होते। यह चर्चा थी कि हिरानी पहली बार शाहरुख के लिए किसी और राइटर की कहानी पर काम करेंगे, पर ऐसा नहीं है। वो अपनी लिखी फिल्म पर ही काम करेंगे।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.