केआरके ने उड़ाया सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' का मजाक
बॉलीवुड में एक ऐसा शख्स है जो कितने भी बड़े स्टार्स क्यों ना हो उनकी क्लास लगाना और उन्हें ट्रोल करने से बाज नहीं आते। जी हां हम बात कर रहे हैं केआरके कमल आर खान की। केआरके जो इन दिनों अपने एक ट्वीट के चलते सुर्खियों में हैं, और इस बार केआरके ने पंगा लिया है पाजी यानी सनी देओल से। सनी देओल की फिल्म (Gadar 2) रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, यह फिल्म कल यानी 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। 'गदर 2' को लेकर लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं, इस फिल्म की शानदार एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। 'गदर 2' का जहां फैंस इंतजार कर रहे हैं वहीं खुद को क्रिटिक बताने वाले केआरके ने 'गदर 2' का रिव्यू किया है उन्होंने एक्शन फिल्म 'गदर 2' को कॉमेडी बता दिया है। केआरके का यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है, इस फिल्म को लेकर केआरके ने लिखा- कुछ लोगों ने 'गदर 2' देखी और उनके मुताबिक ये शानदार कॉमेडी फिल्म है. उत्कर्ष शर्मा की एक्टिंग कपिल शर्मा की कॉमेडी से बेहतर है. जब भी उत्कर्ष स्क्रीन पर आ रहे थे तो वह जोर-जोर से हंस रहे थे. वह इंग्लिश स्टाइल में हिंदी बोल रहे थे जैसे फरदीन खान ने अपनी पहली फिल्म में किया था. केआरके जहां 'गदर 2' को कॉमेडी फिल्म बता रहे हैं वहीं यूजर्स का कहना कुछ और ही है. यूज़र्स फिल्म की तारीफ करने से पीछे नहीं हट रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- सनी देओल की फिल्म 25 से 40 करोड़ का ओपनिंग करने जा रही है। एक और यूजर ने कहा- 6 करोड़ टिकट की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। वहीं दूसरे ने लिखा- ये फिल्म फिर भी हिट होगी। वहीं एक ने केआरके पर तंज कसते हुए लिखा - जोकर जैसी तेरी शक्ल है तो मूवी को भी अपने जैसा ही समझ रहा है. एक यूजर ने केआरके पर गुस्सा निकलते हुए लिखा - रात को सोते नहीं क्या? बता दें 'गदर 2' को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है. यह फिल्म अक्षय कुमार की (OMG 2) के साथ कल यानी की 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है.