Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर फिर आया नन्हा मेहमान

01 Feb, 2021 1460

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कॉमेडियन कपिल शर्मा एकबार फिर पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने आज सुबह बेटे को जन्म दिया. इसकी जानकारी कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है. सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा ने लिखा- नमस्कार, आज सुबह हमारे घर बेटे ने जन्म लिया. भगवान की कृपया से बच्चा और मां दोनों ठीक हैं. आप सभी के प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. आशीर्वाद और प्रार्थना. आई लव यू ऑल गिन्नी और कपिल।  थोड़े वक्त पहले ही कपिल ने गिन्नी के दोबारा प्रेग्नेंट होने की खबर फैंस के साथ शेयर की थी. बता दें कि कपिल शर्मा एक बेटी के पिता हैं. उनकी बेटी का नाम अनायरा है. सोशल मीडिया पर कपिल अनायरा की फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं.अगर कपिल शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही नेटफ्लिक्स पर नजर आने वाले हैं. इसका ऐलान उन्होंने एक वीडियो के जरिये किया था. ख़बरों के मुताबिक द कपिल शर्मा शो का ये सीजन अब ऑफ एयर होने जा रहा है. शो को लेकर जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी जा सकती है. इस सीजन के खत्म होने के बाद इसका दूसरा सीजन भी लाया जाएगा. शो काफी सक्सेसफुल है और इसकी डिमांड भी फैन्स की नजरों में बहुत ज्यादा है. लेकिन तब तक फैन्स को द कपिल शर्मा शो के फ्रेश एपिसोड्स के लिए इंतजार करना पड़ेगा. बहरहाल, कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी को पुम्ह माता पिता बनने पर in24 न्यूज़ परिवार की तरफ से बधाई.  

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.