Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

कोरोना के बाद अस्पताल पहुंचे अक्षय कुमार

05 Apr, 2021 1204

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना महामारी की चपेट में आने की सूचना देकर खुद को घर में क्वारंटीन करनेवाले बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को अस्पताल में भर्ती किया गया है. उन्होंने इसकी जानकारी अस्पताल में भर्ती होने की दी थी.उन्होंने लिखा कि आपकी प्राथनाओं के लिए धन्यवाद. लगता है ये काम कर रहा है, मैं ठीक हूं, पर एहतियात के लिए मुझे अस्पताल में भर्ती किया गया है. उम्मीद करता हूं जल्द घर आउंगा, अपना ख्याल रखें. इसके पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को बताया था कि उन्होंने खुद को घर में क्वॉरेंटीन कर लिया है. अक्षय कुमार के बाद गोविंदा और उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इससे पहले आमिर खान, आलिया भट्ट, कार्तिक आर्यन, संजय लीला भंसाली, मिलिंद सोमन जैसे बहुत से बॉलीवुड स्टार्स भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. बता दें कि मिनी लॉकडाउन के तहत बड़ी फिल्मों की शूटिंग भी सरकार ने रद्द कर दी है.  

अन्य खबरे