Breaking News

कोरोना से बचने के लिए दिलीप कुमार की ख़ास देखभाल

17 Mar, 2020 926

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
हिंदी फिल्मों के जाने माने अभिनेता दिलीप कुमार को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए उन्हें पूरी तरह से आइसोलेशन में रखा गया है। इस बात की जानकारी उनके ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट के जरिए दी गई है। उन्होंने मंगलवार रात ट्वीट कर इसके बारे में बताया। साथ ही उन्होंने बताया कि सायरा बानो उनका पूरा ध्यान रख रही हैं। बता दें कि दिलीप कुमार 97 साल के हैं। 97 साल के दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया- 'कोरोना वायरस से मैं पूरी तरह से आइसोलेशन और क्वारेनटाइन में हूं। सायरा इस बात का ख्याल रख रही हैं कि मुझे किसी भी तरह का कोई इंफेक्शन न हो।' बता दें कि दिलीप कुमार की तबीयत लंबे वक्त से ठीक नहीं है। इसी वजह से उनकी सेहत को ध्यान में रखते हुए कोरोना के बढ़ते प्रकोप से बचाने के लिए ये कदम उठाया गया। 

अन्य खबरे