Breaking News

'गदर 2' को लेकर ये क्या बोली हेमा मालिनी ?

21 Aug, 2023 1198
संवाददाता/in24न्यूज़   

बॉलीवुड के तारा सिंह की मूवी गदर 2 इन दिनों सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है  ..  इस फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो चुके हैं  ..  बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी भी जादू देखने को मिल रहा है  ... इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ पूरे देओल परिवार का भी प्यार मिल रहा है  ..  इस मूवी ने देओल परिवार को पहले से और करीब ला दिया है  ..  कुछ दिनों पहले ही सनी देओल की सौतेली बहनें ईशा और आहना देओल ने इस मूवी को अपने भाईयों सनी और बॉबी के साथ स्पेशल स्क्रीनिंग में देखा गया था  ..  इसके बाद दोनों बहनों के साथ सामने आईं सनी और बॉबी देओल की फोटोज खूब वायरल हुई थी  ..  ये पहली दफा था जब सनी और बॉबी देओल ने अपनी सौतेली बहनें ईशा और आहना को अपने किसी कार्यक्रम में न सिर्फ बुलाया बल्कि उनके साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाई  ...  इससे पहले ईशा और आहना सनी देओल के बेटे करण की शादी तक में शामिल नहीं हुई थी  .. बेटियों के बाद अदाकारा हेमा मालिनी भी हाल ही में अपने सौतेले बेटे सनी देओल की मूवी गदर 2 देखने सिनेमाघर पहुंची   ...  जहां उन्होंने इस फिल्म का मजा लिया  ...  बाद में अदाकारा ने पैपराजी से बात करते हुए इस फिल्म का रिव्यू दिया और सनी देओल की जमकर तारीफ की  ...  साथ ही उन्होंने फिल्म के निर्देशक और बाकी कलाकारों को भी सराहा था  ...  ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ  ...  अब हेमा मालिनी के इस कमेंट पर खुद सनी देओल का भी रिएक्शन सामने आ गया है  ...  फिल्म स्टार सनी देओल ने हाल ही में अपनी सौतेली मां हेमा मालिनी के इस वीडियो को इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर अपना आभार प्रकट किया है  ..  जिसके बाद सनी देओल के फैंस में उनके देओल परिवार के बीच घटती दूरियों को देख खुशी की लहर उठ गई है  ..   बता दें कि धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ पहले ही सनी देओल की मूवी गदर 2 सिनेमाघर जाकर स्पेशल स्क्रीनिंग में देखी थी  ..  गदर 2 की दूसरी स्क्रीनिंग में सनी देओल और बॉबी देओल की सौतेली बहनें ईशा और आहना भी इस मूवी को देखने पहुंची थी  ..  अब हेमा मालिनी ने भी इस फिल्म का मजा लिया और जमकर सनी देओल की तारीफ की  ...

अन्य खबरे