Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

घरेलू हिंसा केस में दूसरी बार भी पेश नहीं हुए यो यो हनी सिंह

28 Aug, 2021 1058

संवाददाता/in24 न्यूज़
बॉलीवुड सिंगर औऱ मशूहर रैपर यो यो हनी सिंह इन दिनों बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, जहां कुछ दिनों पहले ही उन्होंने फिर से फिल्मों में अपने धमाकेदार गानों के साथ वापसी की है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ दिनों पहले ही उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और फिलहाल उन्हें कोर्ट में पेश होने का आदेश मिला है। लेकिन अब हनी सिंह ने अपने वकील के जरिये दिल्ली की कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि वह अस्वस्थ होने के चलते कोर्ट में पेश नहीं हो सकते हैं, ऐसे में अगली सुनवाई में वह मौजूद रहेंगे। इसके साथ उन्होंने कोर्ट में पेशी से छूट की इजाजत मांगी है। शालिनी ने अपने पति हनी सिंह के खिलाफ 3 अगस्त को तीस हजारी कोर्ट की मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के समक्ष केस दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद हनी सिंह को नोटिस जारी किया गया था जिसमें उन्हें 28 अगस्त तक अपना जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए गए थे। इसके साथ ही कोर्ट द्वारा हनी सिंह को एक आदेश पारित किया गया था जिसमें कहा था कि हनी सिंह अपनी और अपनी पत्नी की प्रॉपर्टी को लेकर कोई फैसला नहीं ले सकते हैं। हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने उन पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि उन्हें पिछले 10 सालों से उन्हें घर में बुरी तरह से रखा जा रहा था। उनका शारीरिक, मौखिक, मानसिक और भावनात्मक शोषण हुआ है। शालिनी ने गंभीर आरोप में यहां तक कहा है कि हनी अपनी शादी को अहमियत नहीं देते थे, वह अपनी शादी की अंगूठी भी नहीं पहना करते थे। एक बार जब शालिनी ने उनकी और अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था तब भी वो बहुत ज्यादा गुस्सा हो गए थे और उन्होंने शालिनी को खूब मारा था। बता दें कि हनी सिंह और शालिनी 23 जनवरी 2011 को शादी के बंधन में बंधे थे। हनी सिंह ने अपनी पर्सनल लाइफ को काफी छुपाकर रखा था। हनी और शालिनी की लव स्टोरी स्कूल के दिनों में ही शुरू हो गई थी।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.