Breaking News

चिरंजीवी ने बताई मनपसंद रेसिपी

11 Aug, 2020 776

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

आज का दौर सोशल नेटवर्क का है. पलक झपकते लोग अपनी बात मेगा स्टार चिरंजीवी की हाल ही में सोशल मीडिया में धमाकेदार इंट्री हुयी है। वह किसी न किसी विषय को लेकर सोशल मीडिया में छाये हुए हैं। हाल ही में चिरंजीवी ने कोरोना को लेकर लोगों को जागरुक करने के लिए अनेक कार्यक्रमों में भाग लिया था। साथ ही अनेक मजेदार विषय भी सोशल मीडिया में शेयर कर रहे हैं। इसी क्रम में चिरंजीवी ने एक ट्वीट में कहा कि रविवार को सुबह वह 'इमली की चटनी के साथ मछली फ्राई' बनाने की जानकारी साझा की है। साथ ही शाम चार बजे इसका वीडियो जारी करेंगे। मगर विजयावाड़ा में घटित आग की घटना से विचलित होकर चिरंजीवी ने उस वीडियो को पोस्ट करने को स्थगित कर दिया। फिर अगले दिन यानी सोमवार को सुबह उस वीडियो को इंस्टाग्राम में पोस्ट किया। चिंरजीवी ने वीडियो पोस्ट पर लिखा कि मां के लिए मां का सिखाया हुआ खाना कहते हुए वीडियो को इमली की चटनी के साथ मछली फ्राई। इसको उन्होंने प्रशंसकों के लिए जारी किया है। इस समय यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। चिरंजीवी की तारीफ करते हुए लोगों ने मेगा स्टार के इस व्यंजन को सुपर कहते हुए पोस्ट किया है। सबसे बड़ी बात ये है कि जब चिरंजीवी जैसा स्टार किसी खाद्य पदार्थ की रेसिपी सामने लाते हैं तो उसकी चर्चा स्वाभाविक है. 

अन्य खबरे