टीवी एक्टर और मॉडल गहना वशिष्ठ को कार्डियक अरेस्ट
संवाददाता/in24 न्यूज़.
चमक दमक वाली दुनिया में काम करनेवाले कभी-कभी इतने ज़्यादा बिज़ी हो जाते हैं कि अपना जितना ख़याल रखना चाहिए, नहीं रख पाते हैं. ज़ाहिर है ऐसे में कोई भी अस्वस्थ हो सकता है. इसी कड़ी में अब जो नाम सामने आया है वह है मॉडल गहना वशिष्ठ का. जी हां, टीवी एक्टर और मॉडल गहना वशिष्ठ को पर्याप्त पोषण के बिना लंबे समय तक काम करने के कारण कार्डियक अरेस्ट हुआ, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि गुरुवार को गहना अस्पताल में भर्ती हुईं और उनकी हालत बेहद गंभीर है तथा उन्हें वेंटिलेटर व अन्य जीवन रक्षक उपकरणों के सहारे रखा गया है. मुंबई के मलाड इलाके में स्थित रक्षा हॉस्पिटल में फिलहाल उनका उपचार चल रहा है.अस्पताल सूत्रों से प्राप्त हालिया जानकारी के मुताबिक निम्न रक्तचाप और गंभीर स्ट्रोक के चलते 31 वर्षीय इस अभिनेत्री को कार्डियक अरेस्ट का सामना करना पड़ा.