Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

ड्रग्स मामले में होगी दीपिका से पूछताछ

24 Sep, 2020 760

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
ड्रग्स मामले में नाम आने के बाद अभिनेत्री दीपिका को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा समन जारी कर दिया गया है. इसके बाद दीपिका गोवा से मुंबई के लिए रवाना हो गईं। दीपिका अपनी एक आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए गोवा में थीं। उनके साथ सिद्धान्त चतुवेर्दी और अनन्या पांडे भी गोवा में थे। समन जारी होने के बाद दीपिका ने डाबोलिम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उत्तरी गोवा के पांच सितारा रिसॉर्ट से निकलीं, जहां से उन्हें एक विशेष चार्टर्ड फ्लाइट से मुंबई की यात्रा करनी थी। सूत्रों के मुताबिक़ मुंबई रवाना होने से पहले दीपिका ने रिसॉर्ट में अपनी लीगल टीम के लोगों से भी बात की।बता दें कि दीपिका की ये रवानगी मुंबई में हुए उन घटनाक्रमों के मद्देनजर हुई है, जिसमें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जांच में कथित तौर पर अभिनेत्री और उनकी टैलेंट मैनेजर करिश्मा प्रकाश के बीच 2017 की व्हाट्सएप चैट का मामला सामने आया है, जिसमें दोनों कथित तौर पर प्रतिबंधित पदार्थों की चर्चा कर रहीं थीं। प्रकाश क्वान कंपनी में जया साहा की सहयोगी हैं। सुशांत की मौत की जांच में सभी संघीय एजेंसियों द्वारा साहा से पूछताछ की गई है और वह दिवंगत अभिनेता के पिता द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में मुख्य आरोपियों में से एक है। दीपिका को शुक्रवार को मुंबई में एनसीबी अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया है। वहीं अभिनेत्री सारा अली खान को भी एनसीबी ने बुलाया था। वह भी गोवा में छुट्टियां मना रही थीं और गुरुवार को मुंबई के लिए रवाना हो गईं। सारा और श्रद्धा कपूर को शनिवार को एनसीबी ऑफिस में पेश होना है। ये सारी पूछताछ 14 जून को हुई अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में चल रही जांच के संबंध में है, जिसमें ड्रग एंगल भी जुड़ गया है। बता दें कि ड्रग्स मामले में इन बड़ी हस्तियों के नाम आने से इनके फैंस में गलत सन्देश न जाए इसलिए एनसीबी ने तय किया है कि दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए.

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.