तमिल स्टार पॉलीन जेसिका ने आत्महत्या की
संवाददाता/in24 न्यूज़.
तमिल सिनेमा की राइजिंग स्टार पॉलीन जेसिका (Pauline Jessica) ने चेन्नई में 18 सितंबर को आत्महत्या कर ली है। साउथ फिल्म ‘वैधा’ अभिनेत्री पॉलीन को कथित तौर पर उनके घर में ही मृत पाया गया है। उनका शव अपने ही अपार्टमेंट में पंखे से लटका हुआ पाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि लव लाइफ की परेशानी के कारण पॉलीन ने आत्महत्या कर ली है। खबर के मुताबिक, पुलिस ने एक्ट्रेस की डायरी को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि पॉलीन ने अपनी डायरी में अपनी जिंदगी से नाखुश होने की बात लिखी है। एक्ट्रेस ने अपनी डायरी में अपना दिल का दर्द बयां करते हुए लिखा है कि उन्हें उनकी जिंदगी अच्छी नहीं लगती है, क्योंकि उनके पास कोई उन्हें सपोर्ट करने वाला नहीं है। यह भी बताया जा रहा है कि पॉलीन ने अपनी डायरी में लिखा है कि वो किसी के साथ प्यार में थीं, लेकिन उस शख्स ने उनके प्यार को एक्सेप्ट ही नहीं किया और इसी वजह से एक्ट्रेस ने सुसाइड किया है। एक्ट्रेस की डायरी में उनकी लव लाइफ के बारे में मिली जानकारी के बाद पुलिस अधिकारी एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड की तलाश कर रहे हैं, ताकि पॉलीन की मौत से जुड़ी और जानकारी मिल सके। पॉलीन की बात करें तो वो ‘Thupparivalan’, और ‘Vaaitha’, में अपने रोल के लिए जानी जाती थीं। पॉलीन की मौत की खबर से उनके परिवार और दोस्त में शोक का माहौल है।