Breaking News

तेलुगु भाषा में नमस्कार करती दिखी आलिया भट्ट

09 Aug, 2023 1083
संवाददाता/in24न्यूज़   

बॉलीवुड स्टार्स अपना जलवा बॉलीवुड में ही नहीं साऊथ के साथ साथ हॉलीवुड में भी दिखाते हैं। प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के बाद हॉलीवुड की फिल्मों में आलिया भट्ट ने मारी बाजी। आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। फिल्म में आलिया रणवीर सिंह के साथ नजर आई हैं। आलिया और रणवीर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इसी बीच आलिया को लेकर एक लेटेस्ट खबर सामने आई है। आलिया को हिंदी इंग्लिश के साथ साथ तेलुगु भाषा भी आती है। हाल ही में आलिया तेलुगु में नमस्कार करती नजर आई। बता दे आलिया भट्ट फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं और ये फिल्म 11 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इसी बीच आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसमें वह अपनी फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की को-स्टार गैल गैडोट को तेलुगु में नमस्कार करना सिखा रही है। आलिया भट्ट कहती हैं, 'Andariki Namaskaram. Meeku naa muddulu'। जिसका हिंदी में मतलब है - सभी को नमस्कार। मेरी तरफ से सभी को प्यार।' इसके बाद गैल गैडोट इसे रिपीट करती हैं और थोड़ा अटकती हैं। आलिया भट्ट और गैल गैडोट का ये वीडियो काफी प्यारा है और इसे काफी पसंद किया जा रहा है। आलिया भट्ट की डेब्यू हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' के बारे में बात करें तो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 11 अगस्त, 2023 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आलिया भट्ट का किरदार नेगेटिव है। फिल्म में आलिया भट्ट और गैल गैडोट के आलावा जेमी डोर्नन भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

अन्य खबरे