Breaking News

दबंग-3 की स्पेशल स्क्रीनिंग

16 Dec, 2019 1116
संवाददाता/in24 न्यूज़।
भाईजान सलमान खान की नई  फिल्म दबंग 3 रिलीज होने को तैयार है. सलमान खान और दबंग 3 की टीम प्रमोशन में बिझी है. इसी दौरान भाईजान की फिल्म दबंग 3 की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई. इस स्क्रीनिंग के लिए कई स्टार्स पहुंचे.इस स्क्रीनिंग में सलमान खान के भाई अरबाज खान सबसे पहले पहुंचे थे.अरबाज के अलावा टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार, फिल्म के डायरेक्टर प्रभुदेवा,सलमान के छोटे जीजा जी आयुष शर्मा, सलमान की बहन अलवीरा, अलवीरा के साथ उनके पति और 'भारत' के प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री, साजिद नाडियावाला, सोहेल खान, किच्चा सुदीप मौजूद थे. दबंग-3 दबंग की तीसरी सीरीज है और फिल्म में सलमान खान पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं. वही किच्चा सुदीप विलेन के रोल में है. किच्चा सुदीप साउथ के सुपरस्टार हैं और सलमान खान के साथ उनको काम करते हुए देखने के लिए फैन्स भी बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं. बात करे गानों  की तो दबंग-3 के गानो  को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. सलमान खान, किच्चा सुदीप के अलावा फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर, प्रीति जिंटा, अरबाज खान, माही गिल और टीनू आनंद व अरबाज खान भी नजर आएंगे. सई की यह डेब्यू फिल्म है. फिल्म को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है.दबंग-3' की एडवांस बुकिंग शुरू भी हो गई है  और ये फिल्म 20 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी.

अन्य खबरे