Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

दीपिका ने सोशल मीडिया पर शेयर की बचपन की तस्वीर

17 Apr, 2020 1097
संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज बॉलीवुड में दीपिका पाडुकोने भले ही बड़ी स्टार हों, पर यह बता दें कि उन्होंने बचपन में ही ऐड करना शुरू कर दिया था. गौरतलब है कि लॉकडाउन के चलते आम जनता की तरह बॉलीवुड सितारे भी अपने घर में परिवार वालों के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं. एक्ट्रेस दीपिका पाडुकोने और रणवीर सोशल मीडिया में इन दिनों काफी सक्रिय नज़र आ रहे हैं. दोनों आए दिन कोई न कोई वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. उन्होंने हाल ही में अपनी पहली एड की एक फोटो शेयर की है. जिसमें वो 8 साल की नन्नी सी बच्ची नजर आ रहीं हैं. पोस्ट शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा- काफी जल्दी काम करना शुरू हो गया था. शेयर की तस्वीर में दीपिका पादुकोण काफी क्यूट लग रहीं हैं और 8-10 साल की बच्ची भी लग रहीं हैं. दीपिका का ये पोस्ट उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. कमेंट बॉक्स पर उनके फैंस उनकी तारीफों के पुल भी बांध रहे हैं

अन्य खबरे