Breaking News

दीया मिर्ज़ा ने लिया पति से तलाक़

01 Aug, 2019 1287
संवाददाता/in24 न्यूज़.   
एक तरफ जहां तीन तलाक का मामला लगातार चर्चे में है, वहीं बॉलीवुड की अभिनेत्री दीया मिर्ज़ा ने अपने 11 साल के दाम्पत्य जीवन से अलग होने का फ़ैसला के तहत तलाक़ ले लिया है. गौरतलब है कि रहना है तेरे दिल में, तुमको ना भूल पाएंगे फेम एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपने पति साहिल सांघा से तलाक ले लिया है. इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी.
दीया ने अपनी एक फोटो इस्टा पेज पर शेयर करते हुए लिखा- 11 साल के रिलेशन के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है. यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है. हम दोस्त रह चुके हैं और आगे भी एकदूसरे के साथ प्यार और सम्मान के साथ रहेंगे.  

अन्य खबरे