Breaking News

दीया मिर्ज़ा बनीं बेटे की मां

14 Jul, 2021 1155

संवाददाता/in24 न्यूज़।
शादी के तीन महीने बाद ही बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने बेटे को जन्म दिया है। बेटे का नाम अव्यान आज़ाद रेखी रखा गया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके बेटे का जन्म 14 मई को समय से पहले ही हो गया था और उसकी देखरेख आईसीयू में हो रही थी। करीब दो महीने बाद आज फैंस के साथ ये खुशखबरी दीया मिर्जा ने शेयर की है। इसी साल 15 फरवरी को उन्होंने बिजनेसमैन और इन्वेस्टर वैभव रेखी से शादी की है। शादी के डेढ़ महीने बाद उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी अपने फैंस को दी थी। दीया मिर्जा ने आज फैंस के साथ ये खबर शेयर की है। अपने इंस्टाग्राम पर बेटे की एक झलक दिखाते हुए उन्होंने बताया कि 14 मई को उनके बेटे का जन्म हुआ था। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे की एक झलक दिखाते हुए कहा कि 14 मई को उनके बेटा का जन्म हुआ था। साथ ही अभिनेत्री ने विदेशी लेखिका एलिजाबेथ स्टोन की कुछ लाइनें भी साझा की है। उन्होंने लिखा कि आपका एक बच्चा होने के लिए आपको हमेशा ये फैसला लेना पड़ता है कि आपका दिल आपके शरीर के आस-पास हमेशा रहे। ये शब्द इस समय वैभव और मेरी भावनाओं का पूरी तरह से उदाहरण हैं। हमारे दिल की धड़कन, हमारे बेटे अव्यान आजाद रेखी का जन्म 14 मई को हुआ था। जल्दी पहुंचने के बाद, नवजात आईसीयू में नर्सों और डॉक्टरों द्वारा हमारे छोटे से चमत्कार की देखभाल की गई है। बहरहाल दीया को लगातार बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है।

अन्य खबरे