Breaking News

दुबारा दुल्हन बनेंगी दीया मिर्ज़ा

15 Feb, 2021 905

संवाददाता/in24 न्यूज़.
शादी सात जन्मों का बंधन होता है, मगर आजकल तलाक की बढ़ती संख्या ने इस कहावत को बदल दिया है. बहरहाल, आज दीया मिर्ज़ा अपनी दूसरी शादी करनेवाली हैं.  जी हां, बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा आज शादी के बंधन में बधने जा रही हैं. एक्ट्रेस वैभव रेखी के साथ शादी करने जा रही हैं. दोनों एक दूसरे को काफी लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं. खबरों के मुताबिक दिया और वैभव की शादी काफी प्राइवेट रखी जाएगी. इसमें उनके बस कुछ करीबी दोस्तों और परिवारवालों की मौजूदगी होगी. कहा ये भी जा रहा है कि उनकी शादी में महज 50 लोग ही शामिल होंगे. वैभव रेखी मुंबई के बिजनेसमैन हैं. इसी के साथ वो एक फाइनेंशियल इन्वेस्टर और पिरामल फंड मैनेजमेंट फाउंडर भी हैं. उन्होंने अपना स्कूल हरी सिंह हाइयर सेकेंडरी स्कूल से और ग्रैजुएशन भारती विद्यापीठ यूनिवर्सिटी के बिजनेस मैनेजमेंट स्कूल से पूरा किया. वहीं उनके बारे में ये भी बताया जा रहा है कि वैभव भी पहले एक योगा थेरेपिस्ट सुनैना रेखी से शादी कर चुके हैं. उनकी एक बच्ची है. लेकिन अब वो दिया मिर्जा से शादी कर रहे हैं. बताते चलें कि दीया मिर्जा की भी ये दूसरी शादी है. उनकी पहली शादी साहिल सांगा के साथ वर्ष 2014 में हुई थी. इसके बाद दोनों ने शादी के 5 साल बाद आपसी सहमती से तलाक ले लिया. इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने अगस्त 2019 में एक्स-हसबेंड साहिल सांगा के साथ अपने तलाक की खबर दी थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर साहिल के साथ अलग होने की बात शेयर की थी. बहरहाल, हम तो यही दुआ करेंगे कि दीया और वैभव का दांपत्य जीवन भविष्य में सुखद रहे.

अन्य खबरे