Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

दुल्हन की तरह सज गया राघव और परिणीति का घर

19 Sep, 2023 825

संवाददाता/ in24news  

वो दिन दूर नहीं, जब परिणीति चोपड़ा लाल जोड़े में दुल्हन बनेंगी और आप नेता राघव चड्ढा बारात लेकर अपनी दुल्हन को ब्याहने आएंगे। कपल 24 सितंबर को सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे। शादी को बस कुछ दिन ही बाकी रह गया है ऐसे में कपल के घर शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। राघव और परिणीति के घर में सजावट का काम शुरू हो चुका है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के लिए परिणीति चोपड़ा का घर लाइटों से जगमगा गया है। उनके घर को लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। वहीं राघव चड्ढा के भी दिल्ली आवास पर तैयारियों जोरों शोरों से चल रही हैं। कपल की शादी उदयपुर में होगी. 23 और 24 सितंबर को राघव और परिणीति की शादी के सभी फंक्शन होटल लीला पैलेस में हैं. हालांकि मेहंदी सेरेमनी की रस्म दिल्ली में होगी. जिसकी जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं.

अन्य खबरे