Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

नहीं रहीं अभिनेत्री सुलोचना लाटकर

05 Jun, 2023 756

संवाददाता/in24 न्यूज़.
मशहूर फिल्म अभिनेत्री सुलोचना लाटकर (Sulochana Latkar) ने अंततः दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर फ़ैल गई है। सुलोचना 40 से 50 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री थीं। बताया जा रहा है कि उन्हें  सांस की लंबे समय से दिक्कत थी। इसके साथ ही उन्हें उम्र से संबंधित बीमारियों ने भी घेर लिया था। सांस लेने में उन्हें काफी परेशानी होती थी और अक्सर उनकी तबीयत खराब रहती थी। 94 साल की सुलोचना कुछ महीने पहले भी अस्पताल में खराब तबीयत के चलते भर्ती हुई थीं। हालांकि बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। अब एक बार फिर उनकी हालत बिगड़ी तो उन्हें मुंबई के सुश्रृषा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहीं इलाज के बीच में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सुलोचना की बेटी कांचन घाणेकर ने मां के निधन की पुष्टि की। बता दें कि कल प्रभादेवी स्थित उनके घर पर उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद शिवाजी पार्क स्थित श्मशान भूमि में एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। बात करें सुलोचना के करियर की तो वे मराठी फिल्म इंडस्ट्री में काफी मशहूर थीं। हिंदी सिनेमा में भी उन्होंने अपनी एक पहचान बनाई। वे देवानंद से लेकर राजेश खन्ना जैसे दिग्गज सितारों के साथ काम कर चुकी थीं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई स्टार्स की मां का रोल निभाया था। कई फिल्मों में वे बतौर सपोर्टिंग एक्ट्रेस भी देखी गईं। सुलोचना ने करीब 250 हिंदी फिल्मों में काम किया था कर लगभग 50 मराठी फिल्मों में भूमिका निभाई थी।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.