Breaking News

नुसरत भरुचा के अंदाज ने लोगों को बनाया दिवाना

14 Dec, 2019 1180

संवाददाता/in24 न्यूज़। 

अभिनेत्री नुसरत भरुचा ने अपने एक्टिंग से अपनी एक अलग पहचान बनाई है. प्‍यार का पंचनामा' या फिर 'सोनू के टीटू की स्‍वीटी' की ऐक्‍ट्रेस नुसरत भरूचा ने अपनी शानदार ऐक्टिंग से सभी को अपना दीवाना बना लिया है.वैसे तो नुसरत भरुचा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है. फ़िलहाल नुसरत भरुचा छुट्टी पर है लेकिन इसके बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है. इन तस्वीरों ने सभी को दीवाना बना दिया है. उनके इन तस्वीरों पर ढेरों कमेंट और लाइस मिले है. नुसरत इस वक्त मालदीव में है और अकेले ही छुट्टियों को एन्जॉय कर रही है.  पिंक कलर की बिकनी में वह बहुत खूबसूरत दिख रही है. इससे पहले भी नुसरत व्हाइट कंट्रास्ट के साथ मल्टीकलर टू पीस बिकिनी में दिखी थी जिसमें वो टैटू भी फ्लॉन्ट करती दिखीं . नुसरत की तस्वीरें वायरल हुई थी. उनके वर्क फ्रंट की बात करे तो आखिरी बार नुसरत भरूचा, आयुष्मान खुराना संग अपनी फिल्म ड्रीम गर्ल में नजर आईं. फिल्म को काफी पसंद किया गया.इसके अलावा वे राजकुमार राव संग फिल्म तुर्रम खान में भी काम कर रही हैं. साथ ही वे सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म मरजावां में आइटम नंबर करती नजर आएंगी..

अन्य खबरे