Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

पपराजी को देखते ही चिढ़ गई परिणीति चोपड़ा, नेटीजेंस ने सुनाई परिणीति को खरी खोटी

26 Jun, 2023 1098

संवाददाता/in24न्यूज़    

बॉलिवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने जब से राघव चड्ढा से सगाई की है तब से ही सुर्खियों में आई हुई है। परिणीति और राघव जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे। लेकिन इसी बीच परिणीति का एक लेटेस्ट वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जिसमे परिणीति पपराजी को एटीट्यूड दिखाती हुई नजर आई है। पपराजी को देखते ही आग बबूला हो गई राघव की होने वाली बीवी परिणीति चोपड़ा। तस्वीरें खिंचवाने की बजाए फोटोग्राफर को देख मोड लिया अपना ही चेहरा। आखिर एक्ट्रेस को हुआ क्या यह तो वही जाने। हमेशा पेप्स को देखकर हंसने, मुस्कुराने से लेकर शरमाने वाली परिणीति चोपड़ा इस बार उन्हें ही देख चीड़ गई है। सामने आए इस वीडियो में परिणीती मुंबई में किसी इवेंट को अटेंड करने के बाद वापस लौट रही थी। गुलाबी कलर के प्लाजो सेट ड्रेस में परिणीति सिंपल और बहुत ही खूबसूरत दिख रही थी। इस मौके पर उनके साथ उनकी मैनेजर और बाकी स्टाफ भी मौजूद था। जैसे ही पपराजी परिणीति को कैप्चर करने के लिए उनके सामने आते हैं तो उसी वक्त एक्ट्रेस को गुस्सा आ जाता है और वो उनसे कैमरा बंद करने के लिए कहती हुई दिखाई देती है। एक्ट्रेस का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर जैसे ही नेटीजंस की नजर पड़ी तो एक के बाद एक लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।  एक शख्स ने कमेंट कर लिखा - इतनी बड़ी तो सेलिब्रिटी नहीं है जितना एटीट्यूड दिखा रही है। एक दूसरे यूजर ने लिखा - पहले मीडिया को बुलाओ और फिर भगा दो। एक यूजर ने एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए कहा - शादी में टाइम है मैडम फिर यही मीडिया आपको भाव नहीं देगी। इस तरह कई और यूजर्स भी परिनीति को उनके गुस्से के लिए खरी खोटी सुनाते हुए नजर आए। कुछ फैंस का कहना है कि इवेंट काफी देर तक चलने की वजह से परिणीति बहुत ज्यादा थक गई थी और वह जल्दी घर पहुंचकर आराम करना चाहती थीं. इसलिए उन्होंने समय बचाने के लिए पैपराजी को फोटो के लिए मना किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो, परिणीति चोपड़ा इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित 'चमकीला' में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगी। चमकीला जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इससे पहले परिणीति फिल्म ऊंचाई और कोड नेम तिरंगा में नजर आई थीं।
 

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.