Breaking News

परेश रावल का 64वां जन्मदिन आज

30 May, 2020 924

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले बॉलीवुड के मशहूर एक्टर परेश रावलआज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं. मुंबई के एक साधारण से गुजराती परिवार में जन्में अभिनेता परेश रावल को उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाना जाता है. परेश रावल हर किरदार में जान डाल देते हैं फिर चाहे वो विलेन का किरदार हो या कॉमेडी का. बॉलीवुड फिल्मों में परेश रावल ने साइड रोल से लेकर सीरियस रोल तक निभाए हैं. परेश रावल ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है. बता दें कि अपनी शोहरत से आसमान छूने वाले परेश रावल ने अपने पांव जमीन पर ही रखे. परेश ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो कभी किसी एक्टिंग स्कूल नहीं गए. परेश रावल ने जो कुछ भी सीखा वो अपने से बड़े कलाकारों के सोहबत में रहकर और खुद की मेहनत से सीखा. परेश रावल ने अपने करियर की शुरूआत साल 1984 में आई फिल्म होली से की. इसी फिल्म से एक्टर आमिर खान ने भी अपना डेब्यू किया था. हालांकि परेश रावल को पहचान साल 1986 में आई महेश भट्ट की फिल्म नाम से मिली थी. इसके बाद परेश रावल ने ज्यादातर फिल्मों में विलेन का रोल निभाया. बाद में बीजेपी से जुड़कर भी इन्होने अपना योगदान दिया. ऐसे हरफनमौला कलाकार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।

अन्य खबरे