Breaking News

पार्टी का अगुवा सरकार का हिस्सा नहीं बनेगा : रजनीकांत

12 Mar, 2020 1018

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज राजनीति में लोग सैम दाम दंड भेद के साथ सरकार में शामिल होना चाहते हैं. मगर साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की सोच बेहद अलग है. बता दें कि रजनीकांत ने हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का नियम यही है कि जो भी नेता पार्टी का अगुवा होगा, वह कभी भी सरकार का हिस्सा नहीं बनेगा। उन्होंने आगे कहा कि, 'मैंने कभी सीएम पद के बारे में नहीं सोचा था। मैं केवल पॉलिटिक्स में परिवर्तन लाना चाहता हूं। हमारी राजनीति में दो दिग्गज थे। एक जयललिता और दूसरे कलाईगनर रहे हैं। लोगों ने उनके लिए मतदान किया लेकिन अब शून्य है। अब हमें बदलाव लाने के लिए एक नया आंदोलन करने की जरूरत है।' रजनीकांत के डुअल प्लान के मुताबिक, पार्टी में दो सेक्शन होंगे। एक सेक्शन पार्टी को देखेगा और दूसरा सरकार के कामकाज देखेगा। रजनीकांत के मुताबिक, हमने यह तय किया है कि पार्टी सरकार पर हावी नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह पढ़े-लिखे और अच्छे ट्रैक रेकॉर्ड वाले लोगों को अपनी पार्टी में चुनाव लड़ने का मौका देंगे।

अन्य खबरे