Breaking News

फारुख अब्दुल्ला की नजरबंदी ख़त्म

13 Mar, 2020 861

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला की नजरबंदी ख़त्म करने का आदेश दे दिया गया है। हालांकि उनके बेटे उमर अब्दुल्ला और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती की नजरबंदी आगे भी जारी रहेगी। बता दें कि विपक्ष ने सियासी दलों की नजरबंदी पर सवाल उठाते हुए संसद में यह मसला उठाया था। कांग्रेस एवं कुछ अन्य विपक्षी दलों ने सदन का बाकायदा वाकआउट किया था। दरअसल, जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू होने के बाद से फारुख अब्दुल्ला को हिरासत में रखा गया था। संसद के शून्यकाल में कांग्रेस सदस्य के. सुरेश ने इस विषय को उठाते हुए कहा था कि जम्मू कश्मीर में 6 महीने पहले अनुच्छेद 370 को समाप्त किया गया था और तब से ही इस सदन के बुजुर्ग सदस्य फारुख अब्दुल्ला, उनके पुत्र उमर अब्दुल्ला और अन्य नेताओं को हिरासत में रखा गया है।  

अन्य खबरे