Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

सेक्स रैकेट सरगना समेत नौ गिरफ्तार

15 Jun, 2020 948

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जब कोरोना संकट से सावधानी के लिए हर बार बताया जाता है कि सोशल डिस्टेंसिंग बेहद ज़रूरी है, बावजूद इसके सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की भक्तिनगर थाने की पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पांच महिला समेत नौ लोगों को रविवार देर रात गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में फ्लैट के मालिक सौरव दे और रिंकी दे सहित नंदलाल अग्रवाल, अरविंद कुमार शर्मा तथा साजन सिंह और चार अन्य महिलाओं को गिरफ्तार किया है। भक्तिनगर थाना से सूत्रों के अनुसार पुलिस टीम को खबर मिल रही थी शहर के शास्त्री नगर स्थित एक फ्लैट में सेक्स रैकेट चल रहा है। इसमें फ्लैट की मालिक भी शामिल है। जिसके बाद ग्राहक बनकर फ्लैट के मालिक के साथ संपर्क किया गया। उसके बाद फ्लैट में अभियान चलाकर सेक्स रैकेट में शामिल पांच महिला समेत चार व्यक्ति को गिरफ्तर किया गया। इस मामले में फ्लैट के मालिक और उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया है।

अन्य खबरे