Breaking News

पैचअप के बाद फिर साथ में नज़र आएंगे कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर

01 Mar, 2024 832

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कॉमेडियन कपिल शर्मा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ नाम के एक नए शो में सुनील ग्रोवर के साथ वापसी कर रहे हैं। सुनील 2017 में फ्लाइट में हुए झगड़े के बाद अब कपिल के साथ वापसी कर रहे हैं। खबर है कि ये शो 30 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग होने वाला है। अनाउंसमेंट वीडियो में कपिल शर्मा और उनकी टीम शो के टाइटल को किस तरह लॉन्च करना है इस पर डिस्कस करती नजर आ रही है। उनका डिस्कशन तो रखा ही रह जाता है इतने में पीछे से दो वर्कर बोर्ड लेकर निकलते हैं और शो का नाम रिवील हो जाता है। इस पहले वीडियो में सुनील ग्रोवर को पुरानी टीम के साथ देखकर ऑडिएंस काफी खुश नजर आई। शो में कपिल और सुनील के साथ अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और राजीव पॉल भी नजर आएंगे। कपिल ने शो और नेटफ्लिक्स में कदम रखने को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके लिए सबसे अच्छी चीजों में से एक है। उन्होंने न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में फैंस का मनोरंजन करने का वादा करते हुए यकीन दिलाया कि उनका घर बदल गया है लेकिन उनका परिवार नहीं बदला है। बता दें कपिल और सुनील ग्रोवर की केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस में उत्साह बना हुआ है।

अन्य खबरे