Breaking News

पॉर्नोग्राफी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने भेजा गहना वशिष्ठ को समन

25 Jul, 2021 885

संवाददाता/in24 न्यूज़.
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अपनी हरकतों की वजह से विवादों में घिरने के साथ एक पोर्न फिल्में बनाने वाले शख्स के तौर पर कुख्यात हो रहे हैं। पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के मामले में शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के फंसने के बाद अब मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री गहना वशिष्ठ सहित तीन लोगों को पूछताछ के लिए समन भेजा है। दरअसल, बीते दिनों पूनम पांडे द्वारा राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगने के बाद गहना वशिष्ठ उनके पक्ष में आई थीं और राज के बचाव में कई बातें कहीं थीं। इस दौरान गहना ने एक और बड़ा खुलासा किया था कि राज अपनी साली शमिता शेट्टी के साथ फिल्म बनाने वाले थे, जिसमें गहना की भी भूमिका होती। मुंबई पुलिस ने पॉर्नोग्राफी फिल्म रैकेट के मामले में फरवरी, 2021 में केस दर्ज किया था और 7 फरवरी को एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को गिरफ्तार किया था। करीब 6 महीने चली जांच के बाद राज कुंद्रा को अरेस्ट किया गया। इतना तो तय लग रहा है कि अभी कई और चेहरे बेनकाब होने बाकी हैं।

अन्य खबरे