Breaking News

फिल्म 'आरआरआर 2' का सीक्वल कंफर्म !

11 Jul, 2023 1659

संवाददाता/in24न्यूज़    

साउथ सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म 'आरआरआर' (RRR) को लेकर दो बड़ी खबर सामने आई है । फैंस के लिए एक गुड न्यूज है तो दूसरा बैड न्यूज। दरअसल एसएस राजामौली के पिता और फिल्म के राइटर विजेंद्र प्रसाद ने फिल्म को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट शेयर किया है। विजेंद्र प्रसाद ने कंफर्म किया है कि वे 'आरआरआर' का सिकवल लेकर आ रहे हैं। एक तरफ जहा इस न्यूज़ से फैंस काफी खुश हो गए, लेकिन विजेंद्र ने एक और न्यूज़ दिया जिसे सुनकर फैंस काफी निराश हो गए। उन्होंने कहा इस बार एसएस राजामौली फिल्म को डायरेक्ट नहीं करने वाले हैं।एक तेलुगू चैनल को दिए इंटरव्यू में विजेंद्र ने बताया कि- "हम लोग राम चरण और जूनियर एनटीआर की आरआरआर सीक्वल तैयार कर रहे हैं। ये फिल्म एसएस राजामौली या फिर कोई और डायरेक्ट कर सकता है"। फिलहाल अभी ये तय नहीं हुआ है कि फिल्म का डायरेक्टर कौन होगा। बता दें कि, राजामौली के डायरेक्शन में बनी आरआरआर दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म को दुनियाभर में पसंद किया गया था। वहीं, फिल्म के गाने नाटू-नाटू नें तो ऑस्कर जीत इतिहास ही रच दिया था। ऐसे में एसएस राजामौली की धमाकेदार फिल्म आरआरआर के अगले पार्ट के लिए फैंस बेताब हैं. पार्ट 2 में आरआरआर की स्टोरी लाइन पहले से बिलकुल अलग होगी. यानी कि कहानी इस बार पहले से बिलकुल अलग होगी.

अन्य खबरे