Breaking News

फिल्म निर्देशक प्रदीप सरकार ने दुनिया को कहा अलविदा

24 Mar, 2023 1142

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जाने-माने फिल्म निर्देशक (film director) प्रदीप सरकार (Pradeep Sarkar) ने 67 की उम्र में आखिरी सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। निर्देशक हंसल मेहता ने उनके निधन की पुष्टि की है। हंसल मेहता और अभिनेता मनोज बाजपेयी ने प्रदीप सरकार को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी और याद किया। प्रदीप सरकार का निधन कैसे हुआ है, इस बारे में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। प्रदीप सरकार के निधन की दुखद खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और सेलेब्स और दर्शक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फिल्मकार हंसल मेहता ने प्रदीप सरकार की तस्वीर के साथ लिखा है कि प्रदीप सरकार दादा, रेस्ट इन पीस। वहीं मनोज बाजपेयी ने हंसल के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा है कि ओह… ये बहुत शॉकिंग है। रेस्ट इन पीस दादा। इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। बता दें कि इसे पहले सतीश कौशिक के निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल बना हुआ था।

अन्य खबरे