Breaking News

फिल्म रॉकी और रानी के मेकर्स को लगा बड़ा झटका, रिलीज के साथ -साथ ऑनलाइन लीक हो गई फिल्म

28 Jul, 2023 1149

संवाददाता/in24न्यूज़    

करण जोहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के मेकर्स को लगा बड़ा झटका, क्युकी फिल्म रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हो गई है। ये कोई नई बात नहीं है इससे पहले भी कई बड़ी फ़िल्में रिलीज हो गई है और ऑनलाइन लीक हो गई है। जब इस मूवी का ट्रेलर सामने आया था तब ही से फिल्म का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस बीच फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म एचडी क्वालिटी में वेबसाइट पर लीक हो गई है। बता दें कि इस साल बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में लीक हुई है। लीक होने से कई मूवी प्रभावित हुई तो वहीं कुछ फिल्मों पर इसका खास असर देखने को नहीं मिला है। रणवीर और आलिया की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्मीवैप, तमिल रॉकर्स जैसे वेबसाइट पर एचडी क्वालिटी में फ्री में उपलब्ध है। इस फिल्म में आलिया-रणवीर के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी नजर आ रहे हैं। सभी ने जबरदस्त एक्टिंग की है। ऐसे में लोगों का ये मानना है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होने वाली है। वैसे भी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। इससे पहले दोनों गली बॉय में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी अब देखना ये है कि लीक होने से आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म पर क्या असर पड़ता है

अन्य खबरे