Breaking News

बच्चों की टॉय से उर्फी ने बनाई ड्रेस !

29 Aug, 2023 858
संवाददाता/in24न्यूज़   

फैशन आइकन उर्फी जावेद अपने अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस से फैंस के होश उड़ा देती हैं .. अपने यूनिक लुक्स को लेकर उर्फी आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं, यही कारण है कि पैपराजी भी उर्फी को अपने कैमरे में कैद करने के लिए बेताब रहते हैं ... और इस बार उर्फी ने एक ऐसा लुक अपनाया है, जिसके बाद वह फिर चर्चा में आ गई हैं ... दरअसल, उर्फी जावेद 29 अगस्त 2023 को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं ... इस दौरान उर्फी ने अपने लुक से सभी का ध्यान खींचा ... इस बार उर्फी ने कांच, कपड़े सुखाने वाली पिन या फिर किसी खाने की चीज से बनी ड्रेस नहीं पहनी थी, बल्कि उन्होंने कारों को ही अपना आउटफिट बना लिया ... जी हां, उर्फी जावेद ने अपने को-ऑर्ड सेट को ढेर सारी टॉय कार्स से बने बेल्ट से स्टाइल किया था ...एक्ट्रेस ने क्रॉप हाई नेक टॉप पहना था, जिसे उन्होंने शॉर्ट लूज पैंट के साथ कैरी किया था ... मल्टी कलर टॉय कार्स से बना बेल्ट उनके ओवरऑल लुक का हाइलाइट था .. एक्ट्रेस ने अपने लुक को हाई हील्स से पूरा किया था ...उर्फी जावेद के ट्रोलर्स भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं .. एक यूजर ने कहा, 'सुपर कूल ... एक ने कहा, आज थोड़ी अच्छी लग रही हो .. एक और यूजर ने बोला, 'वाह, आज हॉट लग रही .. इसी तरह लोग प्यार वाली इमोजी के जरिए उर्फी की तारीफ कर रहे हैं ....

अन्य खबरे