बदल गया आराध्या बच्चन का हेयर स्टाइल
संवाददाता /in24न्यूज़
बच्चन परिवार की लाड़ली और ऐश्वर्या और अभिषेक की बेटी आराध्या बच्चन अपने हेयर स्टाइल को लेकर काफी समय से सुर्खियों में है. ऐश्वर्या की लाडली बेटी आराध्या बच्चन काफी पॉपुलर स्टार किड हैं. आराध्य अक्सर अपनी मॉम ऐश्वर्या के साथ पब्लिक इवेंट और एयरपोर्ट पर स्पॉट होती रहती हैं. और इस बार आराध्य को स्पॉट किया गया लेकिन हैरान करने वाली बात तो यह है की इस इवेंट में आराध्या का अलग ही हेयर स्टाइल देखने को मिला। आराध्या अपने हेयर स्टाइल के चलते काफी ट्रोल होती है ऐसे में बीती शाम आराध्या अपने स्कूल के फंक्शन में काफी बदली-बदली नजर आई. इस दौरान आराध्या फुल मेकअप में बदले हेयर स्टाइल के साथ स्टेज पर परफॉर्म करती नजर आईं. वहीं अब आराध्या की स्कूल परफॉर्मेंस की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं और नेटिजेंस आराध्य के कॉन्फिडेंस से लेकर उनके लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. बीती शाम आराध्या बच्चन के स्कूल धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एनुअल फंक्शन आयोजित किया गया था. इस स्कूल में पढ़ने वाले तमाम स्टार्स के बच्चों ने फंक्शन में पार्टिसिपेट किया था. ऐश और अभिषेक की बेटी आराध्या बच्चन ने भी अपने स्कूल फंक्शन में हिस्सा लिया था. इस दौरान स्टेज पर परफॉर्म करते हुए आराध्या एकदम लुक में दिखीं. स्टेज पर इंग्लिश में अपना एक्ट कर रहीं ऐश्वर्या की लाडली ने इस दौरान पर्पल कलर की ड्रेस पहनी थी और खास बात ये थी कि आराध्या का हेयरस्टाइल पूरी तरह चेंज था. उनके बाल माथे पर नहीं बल्कि पीछे की और बंधे थे. ऐसे में पहली बार आराध्या का पूरा चेहरा साफ दिखा और वे काफी प्यारी और खूबसूरत लगीं. आराध्या की स्कूल परफॉर्मेंस की तमाम वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. यूजर्स स्टेज पर पूरे कॉन्फिडेंस के साथ एक्ट कर रही आराध्या की खूब तारीफ कर रहे हैं. वहीं एक ने यूजर ने लिखा, “ फाइनली हमे आराध्या का माथा देखने को मिला.” एक और ने लिखा, “ फाइनली उसका फोरहेड दिखा,” एक और ने लिखा, “ आराध्या के हेयरस्टाइल को अवॉर्ड दे दो, उसकी वजह से आज इनका फोरहेड देखने को मिला है सबको.” बता दे स्कूल के एनुअल डे के मौके पर आराध्या बच्चन को सपोर्ट करने के लिए बच्चन फैमिली एक साथ नजर आई। इस दौरान ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन एक साथ स्पॉट हुए। इन तीनों ने मिलकर आराध्या बच्चन का हौंसला बढ़ाया और बेटी की परफॉर्मेंस पर जमकर तालियां बजाईं।